पिथौरागढ़, मार्च 22 -- भारी बर्फबारी से बंद सोबला ढाकर सड़क में करीब 25 दिन बाद यातायात बहाल हो पाया है। इससे सीमांत के लोगों ने राहत महसूस की है। दारमा घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने युद्ध स्तर में कार्य कर इसे शनिवार शाम वाहनों की आवाजाही के लिए खोल लिया। चीन सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क भारी हिमपात के कारण चलखूम गलछिन युसुंग और वोरुग ग्लेशियर प्वाइंट में छह फुट से अधिक बर्फ सड़क में आने से बंद थी। सड़क खोलने के लिए बीआरओ 67 आरसीसी ग्रेफ के अधिकारियों ने विषम परिस्थितियों में काम कर बर्फ हटाने में सफलता प्राप्त की है। सड़क खुलने से सुरक्षा कर्मियों और स्थानीयों ग्रामीणों को राहत है।दारमा दीलिंग सेवा समिति अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.