मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा में 11 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबा लाल पासवान ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा का केंद्र विवि परीक्षा भवन बनाया गया है। परीक्षा के लिए सभी विषयों को आठ समूहों में बांटा गया है। परीक्षा दो जुलाई तक चलेगी। पहले दिन ग्रुप ए और बी की परीक्षा हुई। ग्रुप ए में संस्कृत, कॉमर्स, संस्कृत और भोजपुरी और ग्रुप बी में हिस्ट्री, संगीत और मैथिली विषय को रखा गया। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक चली। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में आसान सवाल आये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.