मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में छात्र धातु विज्ञान और वास्तु शास्त्र की पढ़ाई कर सकेंगे। भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत इन विषयों की पढ़ाई कराने वाला बीआरएबीयू सूबे का पहला विवि होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बीआरएबीयू के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज व भारतीय ज्ञान परंपरा के नोडल प्रो. राजीव कुमार का कहना है कि हमलोग बीआरएबीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत विषयों की पढ़ाई शुरू करने पर काम कर रहे हैं। प्राचीन काल में धातुएं कैसे बनाई जाती थीं, इसके बारे में धातु शास्त्र में पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा हमारी प्राचीन पद्धति वास्तु शास्त्र के बारे में भी स्नातक और पीजी के छात्र जान सकेंगे। प्रो. राजीव ने बताया कि वैल्यू एडेड कोर्स तहत इनकी पढ़ाई कराई जाएगी। थ्योरी के साथ करना होगा प्रोजेक्ट वर्क भी वैल्यू एडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.