मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 29 मृत पेंशनरों के खाते में एक साल का एरियर चला गया। सीएफएमएस 2 की गड़बड़ी से लगभग 10 लाख की राशि इन खातों में चली गई। मृत पेंशनरों के खाते में पैसे जाने के बाद विवि प्रशासन के होश उड़ गये और उसने आनन-फानन बैंक से संपर्क किया। बैंक की तरफ से इन खातों को फ्रीज कर दिया गया है। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने बताया कि राशि की रिकवरी के लिए बैंक को विवि की तरफ से पत्र लिख दिया गया है। कई लोगों से राशि की रिकवरी हो भी गई है। बीआरएबीयू में पिछले दिनों पेंशनरों को चार प्रतिशत डीए की राशि भेजी गई। राशि ट्रेजरी में जाते ही 29 मृत लोगों के पास चली गई। इसके अलावा कई लोगों के पास ज्यादा एरियर चला गया। जिन्हें 10 हजार रुपये जाने थे, उन्हें 30 हजार रुपये चले गये। जिन्हें 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.