मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में रविवार को विवि कर्मचारी संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक हुई। इसके बाद मतों की गणना शुरू हुई। कुल 222 में से 212 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, देर शाम तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राम कुमार और सचिव पद पर गौरव कुमार को विजयी घोषित किया गया। चुनाव को लेकर पूरे विवि में सुबह से ही गहमागहमी रही। भीषण गर्मी में भी कर्मचारी विवि परिसर से लेकर बाहर तक जमे हुए थे। चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. विनोद बैठा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जीते राम कुमार को 148 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी संजीव सिंह को 47 वोट मिले। सचिव पद पर जीते गौरव को 164 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी कुमार र...