कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) के कर्मियों की ईद और होली इस साल मीठी होने वाली है। कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों का बीते साल दिसंबर तक नौ माह का बकाया वेतन जारी कर दिया है। कर्मचारियों के बैंक खाते में सोमवार को एक साथ छह माह का वेतन आया तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए। अधिकारियों-कर्मचारियों ने बीआईसी के नए सीएमडी और ओएसडी को धन्यवाद व्यक्त दिया। सरकार ने बीते साल बीआईसी के सीएमडी और ओएसडी को हटा दिया। इन अधिकारियों की तैनाती के समय बीआईसी में 35-35 महीने तक वेतन बकाया रहा। लालइमली कर्मचारी संघ दोनों अधिकारियों का लगातार विरोध भी करता रहा। वर्ष 2025 के दूसरे छमाही में सरकार ने सीएमडी और ओएसडी के पद पर नए अधिकारियों को तैनात किया, जिसके बाद कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीते माह ओएसडी ने कानपुर का दौरा किया था। इसी...