रांची, फरवरी 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा का 36वां वार्षिक एथलेटिक मीट शुक्रवार को शुरू हुआ। शुरुआत कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना ने संस्थान का झंडा फहरा कर की। इसके बाद कार्यक्रम में भाग लेनेवाली टीमों की परेड हुई। परेड का नेतृत्व स्पोर्ट्स कप्तान अभिषेक सोरेन ने किया। वहीं, 2023 बैच का नेतृत्व सोनिका बिश्नोई और निधि देवी ने किया। 2022 बैच का नेतृत्व अंशुला नरखेड़े ने किया और 2021 बैच का नेतृत्व अनुपमा मुर्मू ने किया।छात्रों के लिए हॉस्टल-1 का नेतृत्व अरविंद भगत, हॉस्टल-2 का नेतृत्व विजय प्रकाश, हॉस्टल-3 का नेतृत्व ऋषित राज, हॉस्टल-4 का नेतृत्व आदर्श कुमार, हॉस्टल-5 का नेतृत्व साहिल कुमार, हॉस्टल-7 का नेतृत्व आदित्य राज और हॉस्टल-10 का नेतृत्व कौशिक ने किया। कुलपति ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कि...