रांची, मार्च 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बीटोत्सव- 2025, का आयोजन इस वर्ष 20-23 मार्च तक होगा। इसमें हर वर्ष देशभर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 15,000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं, इस वर्ष भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग लेंगे। इस वर्ष के लिए थीम 7 मार्च को जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष के लिए थीम- माटी था। इस आयोजन में कई सांस्कृतिक और तकनीकी कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक संध्या में बड़े कलाकारों के आने की संभावना है। इससे पहले बीटोत्सव के पिछले संस्करणों में मोहित चौहान, सुनिधि चौहान, पापोन, मोनाली ठाकुर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.