रांची, फरवरी 10 -- रांची। बीआईटी मेसरा के पर्यावरण संरक्षण एवं जागरुकता क्लब (एपेक) की ओर से किसलय विद्या मंदिर में पौधरोपण अभियान वृक्षित 2026 का आयोजन हुआ। इसमें मूल्य शिक्षा कार्यशाला भी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत फैकल्टी एडवाइजर व सिविल और पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नीता कुमारी और किसलय विद्या मंदिर की प्राचार्या सुमन ठाकुर ने की। इसके बाद चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कला कार्यशाला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। पृथ्वी बचाओ विषय पर मिट्टी कला प्रतियोगिता हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.