रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के साथ अकादमिक सहयोग से आयोजित होनेवाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सह अभियांत्रिकी और योगात्मक विनिर्माण के अग्रिम आयाम (एफएसईएएम 2026) की घोषणा की है। यह सम्मेलन 21-23 जनवरी 2026 तक कालिदास सभागार, आईआईटी खड़गपुर, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन शिक्षा, उद्योग और अनुसंधान क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाकर, अभियांत्रिक सतहों और योगात्मक नवाचार के माध्यम से स्थिरता पर केंद्रित विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा। इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग और बीआईटी मेसरा की ओर से किया जा रहा है। इसमें सतह...