रांची, फरवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआईटी मेसरा का दो दिनी वार्षिक एथलेटिक मीट गुरुवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना और डॉ आरएन भगत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में 200 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में नवोदय विद्यालय के छात्रों ने बैंड की प्रस्तुति दी। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। शुक्रवार को अलग-अलग स्पर्धा में विजेताओं तथा ओवरऑल चैंपियन को पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर बीआईटी मेसरा की निदेशक डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ भास्कर करण, डॉ एसके झा, डॉ संदीप सिंह सोलंकी, डॉ महेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.