पटना, नवम्बर 30 -- बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं भवन निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की। बीआईए अध्यक्ष रामलाल खेतान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधियों ने यह आशा व्यक्त की कि नई सरकार बिहार में प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी। बीआईए ने मंत्री को एसोसिएशन परिसर में आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद कुमार, केपीएस केशरी, संजय गोयनका, मनीष कुमार तिवारी, सुजय सौरभ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...