आरा, जुलाई 3 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में भोजपुर डीईओ अहसन का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने की और संचालन शिक्षक दिनेश्वर ओझा ने किया। प्रधानाध्यापक ने डीईओ को बुके व फूल-माला देकर के सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक कहा कि डीईओ की बदौलत ही कन्या मध्य विद्यालय बिहिया को खंडहर से आलीशान भवन एवं आकर्षक विद्यालय बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दे पाये। आज कन्या मध्य विद्यालय बिहिया मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित संसाधनों से पूर्ण विद्यालय है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से कन्या मध्य विद्यालय बिहिया की हिन्दुस्तान ओलंपियाड - 2025 में चयनित कुल 97 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर बिहया बीईओ मनोज कुमार, शाहपुर बीईओ गुलाम सरवर, शिक्षक लक्ष्मण चौधरी, कुमारी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.