आरा, जनवरी 9 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बिहिया में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नई शिक्षण विधियों पर जोर देने के उद्देशय से उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा (11-12) के 300 शिक्षक-शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभी प्रशिक्षण शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण उपरांत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रभारी प्राचार्या डॉ. राकेश कुमार सिंह ने समापन कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को कहा कि शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा निरंतर प्रक्रिया है और शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों, प्रौद्योगिकी तथा छात्रों की बदलती जरूरतों के बारे में लगातार अपडेट रहना चाहिए। प्रशिक्षण की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक सत्र महत्वपूर्ण है...