आरा, मई 12 -- -बिहिया महथिन मंदिर के विकास में रहती थी सक्रियता व महत्वपूर्ण भागीदारी बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया नगर पंचायत के मेला रोड निवासी ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ बबुआ का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। उनका निधन पटना एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे बिहिया बाजार के समाजसेवी के साथ अच्छे रंगकर्मी भी थे। तीन दशक पूर्व बिहिया में रंगमंच के क्षेत्र में भारत नाट्य परिषद की स्थापना में सक्रीय भूमिका निभाई थी। तब पूरे देश से नाट्य कर्मी बिहिया पहुंचते थे। चार दिनों तक भारत नाट्य महोत्सव चलता था। बिहिया के प्रसिद्ध महथिन मंदिर में जुड़ने के बाद से विकास की बड़ी लकीर खींच दी। महथिन मंदिर महोत्सव का आयोजन, नये वर्ष पर मंदिर की विशेष सजावट व भक्तों का सुविधा, धर्मशाला निर्माण, एम्बुलेंस, वाहन पार्क, चिल्ड्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.