नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) के बाद 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा और आपत्ति के खेल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी कूद गई है। भाजपा ने 31 अगस्त की सुबह 10 बजे से 1 सितंबर की सुबह 10 बजे के बीच 16 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का आवेदन दिया है। बीजेपी ने राज्य में 53338 बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) बनाए हैं, लेकिन पिछले 30 दिनों में उसकी तरफ से कोई आपत्ति या दावा दर्ज नहीं किया गया था। इस काम के लिए 1 सितंबर आखिरी दिन था। बीजेपी तब हरकत में आई है जब आखिरी दो दिन बचे थे। आयोग को अब तक कुल 144 आवदेन निर्धारित प्रपत्र में मिले हैं, जिनकी गिनती का अपडेट वो हर रोज जारी करता है। चुनाव आयोग ने हालांकि आज (सोमवार) को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो नामांकन के आखिरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.