पटना, मार्च 20 -- बिहार की नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 38,733 पदों पर नियमित नियुक्ति करने का ऐलान किया है। इसके अलावा, बेगूसराय और नवादा में कैंसर अस्पताल बनाए जाएंगे। पटना में 100 बेड का शिशु रोग अस्पताल बनेगा। साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 27 हजार से ज्यादा आशा वर्कर्स की बहाली की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को बिहार विधानसभा में विभाग के बजट पर हुई चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रखते हुए ये घोषणाएं कीं। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में कहा कि बिहार के 7 जिलों में नए अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके बाद राज्य भर में 34 मेडिकल कालेज बनाए जाएंगे। ग्रामीण स्तर पर अगले साल 1500 से अधिक नए अस्पताल भवनों का निर्माण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.