बगहा, मार्च 8 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। खेलों के प्रति रुचि और ज्ञान बढ़ाने के लिए 'स्पोर्ट्स क्विज 2025' का आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण ने निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश में यह उल्लेख है कि बिहार स्टेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन 'स्पोर्ट्स क्विज 2025' का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य सभी सरकारी और निजी स्कूलों के वर्ग पांच से 8 वीं तक के विद्यार्थियों खेलों के प्रति जागरूकता और सामुदायिक खेलों में सहभागिता बढ़ाना है। जिला, प्रमंडल और स्टेट लेबल की त्रिस्तरीय प्रतियोगिता में वर्ग 5 से 8 वीं तक के इच्छुक विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। 15 मार्च को इस प्रतियोगिता के पहले चरण अर्थात जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन प्राधिकरण के अधिकारिक वेबसाइट पर अपराह्न 4 से 5 बजे तक किया जाएगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.