मुख्य संवाददाता, फरवरी 16 -- बिहार से विदेश जाकर काम करने वाले हुनरमंद कामगारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोविड के दौरान इसमें काफी कमी आई थी, लेकिन इसके बाद ऐसे कामगारों की संख्या में पहले के वर्षों की तुलना में करीब 13 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2018 में 59 हजार 182 हुनरमंद कामगार दूसरे देश कमाने गए थे। 2024 में ऐसे लोगों की संख्या में इजाफा होकर यह 72 हजार 945 तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा पिछले 7 वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि, कोविड के दौरान इसमें काफी गिरावट आई थी और यह आंकड़ा गिरकर 2020 में 13 हजार 915 तथा 2021 में 24 हजार 526 हो गया। प्रोटेक्शन ऑफ इमिग्रेशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष देशभर से 3 लाख 89 हजार 319 कामगार विदेश गए, जिसमें करीब 73 हजार यानी कुल जाने वाले लोगों की जमात का पांचवां हिस्सा बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.