नई दिल्ली, मई 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार की जीविका से प्रेरित होकर केन्द्र ने आजीविका लागू किया। वे बेगूसराय में तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली ग्राम पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों से रूबरू थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूहों का नाम जीविका दिया। इनसे जुड़ी महिलाएं बिहार में जीविका दीदी कहलाती हैं। सीएम ने कहा कि हमलोगों के इस काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसे अपनाते हुए पूरे देश में लागू किया और इसका नाम आजीविका रखा। इसे भूलिएगा मत। महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.