मुख्य संवाददाता, मार्च 21 -- बिहार के लोगों को रेलवे इस साल 6 नई ट्रेनों की सौगात देने वाला है। नई ट्रेनों की सूची में एक चमचमाती स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, फास्ट पैसेंजर और 4 सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को व्यस्ततम मार्गों पर चलाया जाएगा, जहां अक्सर टिकट की मारामारी रहती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार पटना से दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद के रूट पर नई ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसके अलावा पटना और गया के बीच एक फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार नई ट्रेनों को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन से चलाया जाएगा। नई ट्रेनों की शुरुआत आगामी महीनों में कर दी जाएगी। पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन इसी साल शुरू होने की संभावना है। रेलवे सूत्रों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.