पटना, दिसम्बर 29 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। परीक्षा 14 जनवरी को छोड़कर 10 से 16 जनवरी 2026 तक होनी थी। आयोग ने अपनी सूचना में बताया है कि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। स्थगन के पीछे तकनीकी या प्रशासनिक कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा रद्द नहीं हुई है, बल्कि स्थगित हुई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा आयोजन की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। नया शेड्यूल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.