नई दिल्ली, फरवरी 6 -- बिहार सरकार अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों तथा उनके आश्रितों को अस्पतालों में कैसलेश स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। यही व्यवस्था विधानमंडल के सदस्यों (विधायकों और पूर्व विधायकों) तथा उनके आश्रितों के लिए भी होगी। विधानसभा में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की। इसका लाभ राज्य के दस लाख से अधिक कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा। विधानसभा की पहली पाली में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इससे संबंधित प्रश्न पूछा था। इसके जवाब में प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत राज्यकर्मियों और विधायकों के इलाज की प्रतिपूर्ति की जाती है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि कैसलेश स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कई बार इसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.