सीतामढ़ी, जून 13 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह हेडमास्टर मनोज कुमार ने की। इसमें बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पुनर्गठन पर शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की। बोर्ड के अध्यक्ष पद पर मृत्युंजय कुमार झा नियुक्ति किए जाने पर संस्कृत शिक्षकों ने बधाई दी। मौके पर जिला संस्कृत संघ के सचिव रघुवंश झा ने बताया कि निदेशक व विशेष निदेशक तथा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पदेन सदस्य तथा विनय कुमार चौधरी विधायक, निवेदिता सिंह विधान पार्षद, चंद्र किशोर कुमार, अरुण कुमार झा, धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, दुर्गेश कुमार राय, अनुरंजन कुमार झा सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जिले के संस्कृत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, कला एवं संस्कृति मंत्र...