सीवान, जनवरी 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के जीएसवीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच बैग और कांपी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सह स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बागेन्द्रनाथ पाठक के हाथों नौवीं से बारहवीं तक के करीब 4 सौ छात्रों के बीच बैग और कांपी वितरित हुआ। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि सभी अभिभावक अपने-अपने बेटे-बेटियों को रोजाना विद्यालय भेजने का काम करें। ताकि बच्चें विद्यालय में सही ढंग से पठन-पाठन कर सकें। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवकीनंदन ओझा ने बताया कि विद्यालय के करीब एक हजार एक सौ छात्र-छात्राओं के बी...