उन्नाव, अक्टूबर 25 -- उन्नाव। दीवाली के बाद अब छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है। जो लोग दीवाली पर अपने घर आए थे, वह वापस अपने कार्यस्थल की ओर लौट रहे हैं। वहीं, छठ पर्व मनाने के लिए लोग अपने घर का रूख कर रहे हैं। दीपावली और छठ महापर्व पर भारी तादाद में लोगों का आवागमन बढ़ जाता है। करीब दस दिनों से बिहार और पूर्वांचल के जिलों में जाने वाली ट्रेनों में मुसाफिरों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्नाव रेलवे स्टेशन से जहां त्योहार के पहले प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री अपना सफर तय करते थे। वहीं इन दिनों यात्रियों की संख्या बढ़कर दो हजार से अधिक हो गई है। बिहार संपर्क क्रांति, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कोटा पटना और राप्ती सागर एक्सप्रेस में यात्रियों की अधिक भीड़ हो रही है। आलम यह है कि स्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.