पटना, फरवरी 10 -- Nitin Nabin: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार यानी आज विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे। बीजेपी चीफ बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन सदन में आए हैं। बता दें कि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। हाल ही में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विजय चौधरी ने विधानसभा में बीजेपी के नए चीफ नितिन नवीन को बधई दी। सदन में मौजूद कई अन्य सदस्यों ने मेज थपथपा कर नितिन नवीन को बधाई दी है। विजय चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन की उपलब्धि बताती है कि हम बिहारियों पर लोग बखूबी भरोसा करते हैं। विजय चौधरी ने कहा कि हम एनडीए में शामिल हैं। नितिन नवीन के बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद से बीजेपी नेतृत्व भी चमक रहा है और बिहार भी चमक रहा है। बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट...