हापुड़, जून 30 -- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से पूरे देश से वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसमें गढ़ के गांव दौताई निवासी डॉ. शोएब को भी इस सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति डॉ. शोएब के राजनीतिक अनुभव और कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी लंबे समय से निष्ठा का परिणाम है। डॉ. शोएब छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेट...