भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। द प्लूरल्स पार्टी (टीपीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी रविवार की रात भागलपुर पहुंचीं। उन्होंने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार की 'महानता की वापसी के उद्देश्य से वह दौरा कर रही हैं। आगामी चुनाव में उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जदयू और लोजपा (रामविलास) पर निशाना साधा तो जनसुराज को 'डस्टबिन पार्टी बताया। कहा कि दूसरे दलों से निकाले गए नेताओं को शामिल करने या अच्छी बातें कहने से किसी की अच्छी छवि नहीं बन जाती। चिराग पासवान को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि 2020 से पहले जब उन्हें बिहार नहीं बुला रहा था, तब अब कैसे उन्हें बिहार बुला रहा है। वह लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वह सक्रिय नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.