हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 27 -- बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। करीब एक महीने चलने वाले इस सत्र में सदन की 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहले दिन राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। फिर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में अभिभाषण होगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 3 मार्च को नीतीश सरकार का बजट सदन में पेश करेंगे। चुनावी साल में पेश होने होने वाले इस बजट पर सबकी निगाहें रहेंगी। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। आरजेडी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष को जवाब देने को तैयार है। 3 मार्च को बजट पेश होने के बाद 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। फिर नीतीश सरकार सदन में अपना जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.