पटना, जून 28 -- बिहार राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी संघ के 28वें महाधिवेशन में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का नया अध्यक्ष वेंकेटेश कुमार को निर्वाचित किया गया। उन्हें निर्विरोध चुना गया। महासंघ का मुख्य संरक्षक गंगा प्रसाद झा और संरक्षक ब्रजकिशोर सिंह को नियुक्त किया गया। महासंघ में डेढ़ दशक के बाद बदलाव हुआ है। नवनियुक्त अध्यक्ष वेंकेटेश कुमार ने कहा कि कर्मियों की जो भी समस्याएं महाधिवेशन में उभर कर आयी है उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। शिक्षामंत्री ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। जल्द ही महासंघ सरकार के समक्ष मांगों का प्रस्ताव सौंपेगी। महाधिवेशन अरविन्द महिला महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों एवं सभी विश्वविद्यालय प्रक्षेत...