जहानाबाद, जनवरी 27 -- कलेर, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की रामाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय में हंडिया में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई शिक्षकों ने सहभागिता की और अपनी मूलभूत समस्याओं को संघ के पदाधिकारी के सामने रखा। प्रखंड अध्यक्ष विद्याभूषण कुमार इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित किया। संचालन कर रहे प्रखंड सचिव मितेश कुमार ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए उनसे अपनी समस्याओं को रखने एवं आधिकारिक सदस्यता अभियान को विस्तार रूप देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर दीनदयाल शुक्ला, राजेश कुमार, राजकुमार पाठक, चंदन कुमार पाठक, सुरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र नारायण सिंह, राम इकबाल ठाकुर, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, हरेंद्र कुमार सहित अन्य कई शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...