बेगुसराय, जनवरी 5 -- बीहट। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रतिनिधियों ने बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी में बेगूसराय के उपविजेता रहने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बेगूसराय जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम सीवान में 3-4 जनवरी को हुए जूनियर बालक कबड्डी के सुपर लीग सह स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लिया तथा उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में बक्सर के हाथों पराजित होकर उपविजेता कप पर कब्जा जमाया। जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, डा. सोनू शंकर, चेयरमेन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, पीयूष कुमार, बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, माधव कुमार, अरुण प्रकाश समेत अन्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया। जिला कबड्डी संघ के चेयरमेन पन्नालाल ने बताया कि बेगूसराय जिला कबड्डी टीम में रवि कुमार, आदर्श कुम...