लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के एनसीडी सभागार में मंगलवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक जिला महामंत्री रामस्वार्थ सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदर अस्पताल, सीएस एवं डीएचएस कार्यालय सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। जिसमें सर्व संपत्ति से 22 सूत्री मांग के समर्थन में 12 फरवरी को निर्धारित राष्ट्रीय हड़ताल एवं सीएस कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए लिपिक अभय कुमार एवं पवन कुमार ने बताया कि सात फरवरी को सामूहिक रूप से संगठन के सदस्य सीएस को आवेदन देकर राष्ट्रीय हड़ताल की जानकारी से अवगत कराएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रामस्वार्थ सिंह ने बताया कि सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.