बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के मद्देनजर शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की टीम मशाल लेकर बेगूसराय पहुंची। इस आयोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह मशाल गौरव यात्रा निकाली गई है। बेगूसराय के बाद समस्तीपुर जायेगी। टीम के पहुंचने पर डीएम तुषार सिंगला ने जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से अभिवादन किया। डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है। बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें फुटबॉल की मेजबानी बेगूसराय को मिली है। देशभर से चयनित महिला और पुरुष फुटबॉल की टीम बेगूसराय में फुटबॉल महाकुंभ में हिस्सा लेगी। भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.