बेगुसराय, जनवरी 24 -- बरौनी। भारत योगासना स्पोर्टस एसोसिएसन व ओड़िसा राज्य सरकार के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी जोन अस्मिता योगासन टूर्नामेंट ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 28 से 31 जनवरी तक होगा। इसमें शामिल होने बिहार योगासन महिला टीम 27 जनवरी को भूवनेश्वर के लिए रवाना होंगें। इस योगासन प्रतियोगिता में देश भर के तेरह राज्यों के महिला योगासन खिलाड़ी द्वारा हिस्सा ली जाएगी। बेगूसराय के बरौनी से 10 महिला खिलाड़ियों का चयन होने पर बेगूसराय गौरवान्वित है। इस अस्मिता योगासना प्रतियोगिता में दो उम्र वर्गों में से 18 वर्ष से ऊपर की उम्र में बरौनी नगर परिषद की आनुष्का कुमारी, अंडर 18 वर्ष से नीचे की लाडली कुमारी, संध्यारानी, प्रियंका कुमारी, सुगंधा कुमारी, पल्लवी कुमारी, मंचन कुमारी, पुनीता कुम...