नई दिल्ली।, सितम्बर 18 -- बिहार के प्रवासी मतदाताओं तक पहुंच बनाने के बाद भाजपा अब पश्चिम बंगाल में भी यही रणनीति अपना रही है। पार्टी ने इसे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान का नाम दिया है। दुर्गा पूजा के अवसर पर भाजपा प्रवासी बंगालियों से बड़े पैमाने पर संपर्क साधेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा, "पश्चिम बंगाल के करीब 40 लाख प्रवासी मजदूर राज्य से बाहर काम कर रहे हैं। राज्य में उनके लिए अवसर नहीं है, वे उपेक्षित हैं। उनकी जरूरतों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। दुर्गा पूजा के दौरान पार्टी देशभर के बंगालियों तक पहुंचेगी।" भाजपा प्रवासियों से जुड़े इस अभियान को चुनावी दृष्टि से अहम मान रही है। पार्टी का कहना है कि हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में बंगाल के मजदूरों के साथ हुई घटनाओं के बाद यह पहल और भी महत्वपूर्ण हो गई है...