पटना, अगस्त 18 -- बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख वोटर्स की श्रेणीवार सूची सभी बूथों पर चिपकायी गई है। पोलिंग बूथ पर जाकर लिस्ट देखी जा सकती है। असंतुष्ट व्यक्ति आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ अपना दावा पेश कर सकते हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी 65 लाख हटाये गए मतदाताओं के नामों के बूथवार प्रकाशन की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोजित बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप की गई कार्रवाई की उन्होंने जिलावार जानकारी ली। अत्यावश्यक सूचना दिनांक : 18.08.2025 pic.twitter.com/S4CBqDHeQD— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) August 18, 2025 कोई योग्य मतदाता छूटे ना विशेष गहन पुनरीक्षण -2025जहानाबाद जिले में 217 विधानसभा क्षेत्र में विभिन्...