पटना, नवम्बर 14 -- बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। आरजेडी ने एनडीए की जीत को 'सुनामी' करार देते हुए कहा कि अंतिम परिणाम आने के बाद सभी बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि क्या खेला हुआ है। मृत्युंजय तिवारी ने इंडिया टुडे ग्रुप के एक चैनल पर पार्टी की ओर से पहला रिएक्शन देते हुए कहा कि किसी ने इस परिणाम की कल्पना नहीं की थी। तिवारी ने कहा, 'सभी चीजों पर मंथन होगा। पूरी तरह जब परिणाम आ जाएंगे तो हर बिंदु पर पता किया जाएगा कि आखिर यह जो सुनामी दिख रहा है उसके कारण क्या है। कोई भी एंगल से कोई भी कारण नहीं बनता है, किसी भी विशेषज्ञ, पॉलिटिकल पंडित ने अनुमान नहीं लगाया था कि इस तरह के परिणाम आएंगे।' आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि यह कौन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.