एक संवाददाता, मार्च 9 -- बिहार में 60 साल की एक महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला ने जब इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदमाश ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला कैमूर जिले का है। क गांव की 60 वर्षीया महिला के साथ जंगल में छेड़खानी व मारपीट करने की घटना को बदमाश ने अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने अधौरा थाने में अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह जलावन के लिए जंगल से सूखी लकड़ी लाने के लिए गई थी। जब वह अपने बेटे के साथ जंगल जाने के लिए घर से निकल रही थी, तब आरोपित युवक ने उससे पूछा था कि वह कहां जा रही है। यह भी पढ़ें- मुर्गियों को जला कर दफनाया, पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप; अलर्ट जारी यह घटना छह मार्च की शाम की है। छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.