हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 5 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 6.58 लाख करोड़ के निवेश से 170 राष्ट्रीय परियोजनाएं मंजूर हो चुकी हैं। इनमें से 96 फीसदी परियोजनाओं के निर्माण की बाधाएं दूर कर ली गयी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई राज्य के मुख्य सचिवों की बैठक में इन परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिसके बाद बिहार से जुड़ी इन परियोजनाओं को गति मिली है। सोमवार को देशरत्न मार्ग स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में कुल 170 राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें कुल 6.58 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गति शक्ति (पीएमजी) पोर्टल पर इनकी निगरानी हो रही है। इनमें से 1.28 लाख करोड़ रुपये लागत की 60 परियोजनाएं सफ...