भागलपुर, मई 18 -- बिहार के भागलपुर में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गयी है। जिले के कहलगांव प्रखंड के एक गांव की 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना 11 मई की बतायी जा रही है। एक गांव की बच्ची नदी के किनारे आम बाग के पास बकरी चराने के लिए गई थी। एक युवक ने बहला-फुसलाकर आम बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की की मां ने अमडंडा थाना में उक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के दिन पीड़ित बच्ची की मां मायके गई हुई थी। पिता मंदबुद्धि बताये जा रहे हैं। मायके से पांच दिन बाद आने के बाद मां ने थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि बच्ची का मेडिकल जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.