पटना, जनवरी 28 -- Bihar SDO Transfer List: बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 51 अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। पूर्णिया, सुपौल समेत कई अनुमंडल में एसडीओ बदले गए हैं। इसके अलावा, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 51 अफसरों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग की अधिसूचना बुधवार शाम को जारी की गई। जिन 51 अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है, उनमें से 27 पदाधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। वरीय बिप्रसे अधिकारी मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं तारानंद महतो को कला एवं संस्कृति विभाग का अपर सचिव तैनात किया गया है। मोहम्मद अतहर सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार...