निज संवाददाता, अक्टूबर 9 -- बिहार में पांच साल के एक बच्चे को कई टुकड़ों में काट दिया गया। बोरे में बच्चे की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जहानाबाद जिले में टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन में 5 वर्षीय बालक आर्यन कुमार( पिता भीम यादव) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात करीब 8 की बताई जा रही है। बालक शाम 5:30 बजे तक घर पर था। 5:30 घर से निकाला उसके बाद नहीं लौटा। अंधेरा हो जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन लोग खोज में जुट गए। खोजने के क्रम में अपने पड़ोसी ईश्वरी यादव के घर के पीछे गए तो एक बोरा नजर आया। बोरा को खोला गया तो उसने बच्चे का छत- विछत शव था। किसी धारदार हथियार से बच्चे के शरीर की कई टुकड़े कर दिए गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में घर से मतदान के लिए क्या है प्रक्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.