हिन्दुस्तान टीम, मार्च 30 -- बिहार के मोतिहारी जिले में 400 लोगों को बंधक बना लिया गया। डीबीआर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी की रक्सौल शाखा में नौकरी के नाम पर बंधक बनाकर मारपीट व प्रताड़ना के शिकार 400 युवक-युवतियों को शनिवार को एसएसबी व पुलिस ने मुक्त कराया है। व्हाट्सएप पर मिली शिकायत के बाद एक निजी संस्थान के सहयोग से एसएसबी और पुलिस ने रक्सौल के अलग-अलग मोहल्लों में संचालित आठ ठिकानों पर छापेमारी की। इन केंद्रों से 400 युवक-युवतियों को मुक्त कराकर कंपनी के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। मुक्त कराए गए लोगों में 60 नाबालिग व पांच लड़कियां हैं। नाबालिगों को स्थानीय बाल गृह में रखा गया है। पुलिस टीम पीड़ितों का बयान ले रही है। इसके आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। यह भी पढ़ें- अमित शाह भरेंगे हुंकार, गोपालगंज में रैली;डेढ़ लाख लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.