हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 12 -- ठंड से मामूली राहत के बाद बिहार में एक बार फिर पारा लुढ़कने वाला है। सोमवार से राज्यभर के न्यूनतम तापमान में दो से तीन और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक ठंड पड़ेगी। बुधवार तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी है। वहीं दक्षिण बिहार में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय माध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4.0 से 10.1 और अधिकतम तापमान 18.6 से 24.9 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.