हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 18 -- बिहार के अंदर 23 राज्यों से अवैध शराब पहुंच रही है। राज्य के अंदर और बाहर सक्रिय शराब माफिया आपस में साठगांठ कर ट्रकों से बिहार के विभिन्न जिलों में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं।मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने ऐसे मामलों में अपने स्तर पर कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित राज्यों के उत्पाद आयुक्तों को भी पत्र लिखा है। अधिकारियों को लिखे पत्र में इस अपराध में शामिल माफिया तत्वों को चिह्नित करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गयी है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब की खेप को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। विभाग के स्तर पर केंद्रीय व राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद आयुक्त सह निबंधन आईजी रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.