एक संवाददाता, अप्रैल 25 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 16 साल की एक लड़की की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने लड़की के दोनों पैरों में लोहे की कीलें ठोक दीं। साथ ही उसके शरीर पर नमक डालकर उसे मिट्टी में गाड़ दिया। किशोरी के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। गायघाट के महुआरा गांव स्थित सियारी नदी के किनारे गड्ढे में दफन शव को पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। परिजन ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। मृतका के चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा निवासी स्व़ रामबाबू राम की बेटी रीमा कुमारी (16) के रूप में हुई। वह बीते मंगलवार देर शाम से घर से गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए। अपर थानाध्यक्ष रघुनाथ पासव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.