नई दिल्ली, जनवरी 26 -- बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपनी बहुप्रतीक्षित इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब योग्य उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आयोग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। यह भर्ती अभियान आयोग के सबसे बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है, जिसके तहत बिहार के विभिन्न जिलों और विभागों में कुल 24,492 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 15 अक्टूबर 2025 से हुई थी और अब भी आयोग का पोर्टल इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुला हुआ है।श्रेणीवार पदों क...