पटना, मार्च 1 -- दो दशक पहले वर्ष 2005 में बिहार में मात्र 700 मेगावाट बिजली की खपत होती थी। अब इसमें 11 गुना से अधिक की वृद्धि हो गई है। राज्य में अधिकतम बिजली खपत 8005 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसी तरह दो दशक पहले राज्य में बिजली उत्पादन शून्य था। अब बिहार में लगभग 11 हजार मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है। इस साल के अंत तक राज्य में 12 हजार 58 मेगावाट बिजली उत्पादन होने लगेगी। वर्ष 2005 में राज्य में मात्र 17 लाख उपभोक्ता थे, जो अब दो करोड़ 12 लाख हो गए हैं। विधानमंडल में पेश बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-24 से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2005 में राज्य में ग्रिड उपकेंद्रों की संख्या मात्र 45 थी, जो 170 हो गई है। उस समय राज्य में अधिकतम 1000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो सकती थी। अब 15 हजार मेगावाट तक बिजली आपूर्ति हो सकती है। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.